प्रिय कीर्ति
मेयर प्रत्याशी अयोध्या नगर निगम
रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई।।
काश रघुकुल की रीति की तरह ही हमारे राजनेता जो कहते उसे पूर्ण करने को तत्पर होते तो शायद आज हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी शक्ति होता ।।
हमारा संकल्प है 2047 में जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तब भारत में शासन भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप हो ।
जनता सर्वोपरि हो ।
समाज के हर वर्ग में समानता हो। देश के किसी कोने में कोई भूखा ना रहे।
हर व्यक्ति में ईमानदारी और कर्मठता भरी हुई हो ।
हर व्यक्ति शिक्षित एवं संस्कारी हो।
समाज में कहीं भी लिंग, जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव ना हो ।
देश में कहीं भी किसी को कोई शारीरिक कष्ट ना हो हर व्यक्ति के पास रोजगार हो ।
मूलभूत सुविधाएं जन-जन को मिलें ।
रघुकुल अयोध्या का मान रही है जिस प्रकार प्रभु श्री राम ने रघुकुल की प्रतिष्ठा के अनुरूप अपने पिता के वचन का मान रखने के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया उसी प्रकार हम भी जो वादे अपने शपथ पत्र में करेंगे उसे पूर्ण भी करेंगे अन्यथा राजनीति से संयास ले लेंगे।
।। कोई चुनावी जुमला नहीं ,कोई वादाखिलाफी नहीं , कोई चुनावी रेवड़ी नहीं ।।हम प्रभु श्री राम के चरणों की सौगंद खाकर यह संकल्प लेते हैं कि यदि हम चुनाव जीतते हैं तो हम श्री भरत जी महाराज का अनुकरण करेंगे जिस प्रकार उन्होंने प्रभु राम की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर शासन किया उसी प्रकार हम भी प्रभु राम की चरण पादुका को कुर्सी पर रखकर जनसेवा करेंगे ।
क्योंकि वादा हमारे द्वारा किया गया है इसीलिए उसके पूर्ण न होने के जिम्मेदार हम होंगे और किसी अन्य पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" हमारा नारा है "आप हमें वोट दो हम आपको रामराज्य देंगे" । बिना आपके सहयोग के हमने जो रामराज्य लाने का संकल्प किया है वह हम नहीं ला सकते इसीलिए हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारा साथ दें और हमारी इस सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फैलायें ।
राजनेता चुनाव से पूर्व हजारों बातें बोलते हैं किंतु हम आपसे जो वादा करेंगे उसे स्टांप पेपर पर लिखित रूप से देंगे और यदि हमेशा करने में असफल है तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे ।
इंजीनियरिंग क्षेत्र से होने के नाते हम राजनीति में तकनीकी का प्रयोग करेंगे जिससे आपको शीघ्र सुविधाएं पहुंच सके ।
एक युवा से कई जिंदगियां जुड़ी हुई होती हैं उसकी विकास से कई लोग जुड़े होते हैं । हर युवा को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना विकसित भारत के लिए बहुत आवश्यक है। और हम ऐसा जरूर करेंगे ।
प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का सबसे बड़ा कारण है इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार । क्षेत्र में भ्रष्टाचारियों को सबूत के साथ पकड़वाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा और इनाम दिया जाएगा ।